तबीयत खराब होने पर क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 14:50

बुखार में कमजोरी दूर करने के लिए खाएं ये 5 चीजें, मिलेगी ताकत और जल्दी होंगे ठीक

 बुखार होने पर शरीर में कमजोरी हो जाती है, इसके लिए बेहतर डाइट लेना जरूरी है. पौष्टिक और हल्का खाना बुखार में लेना अच्छा होता है.

Diet for Fever: बच्चों और यहां तक कि वयस्कों में बुखार काफी आम है. बदलते मौसम में भी बुखार आ जाता है जो कि शरीर में मौजूद संक्रमण से लड़ने की यह प्राकृतिक प्रक्रिया है. बुखार आना एक अच्छी बात है क्योंकि इस दौरान शरीर में अन्य बीमारियों के प्रति इम्युनिटी (बीमारियों से लड़ने की ताकत) विकसित होती है. पर ज्यादा समय तक बुखार रहना खतरे की निशानी हो सकता है. बुखार लगने पर शरीर में कमजोरी हो जाती है, इसके लिए बेहतर डाइट लेना जरूरी है. पौष्टिक और हल्का खाना बुखार में लेना अच्छा होता है.

हो जाएगी सब बीमारियों की छुट्टी, बस सुबह उठकर रोज खाएं मुठ्ठी भर भुने चने
क्या आप जानते हैं कि बुखार में खुद को अच्छा फील करने के लिए और खुद को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में किन चीजों का सेवन करना चाहिए, अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि कैसे, इन हेल्दी खाने से आप बुखार में भी आप अच्छा महसूस कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आपके कैसी डाइट लेनी चाहिए.

खिचड़ी का सेवन
खिचड़ी एक हल्का भोजन माना जाता है. बुखार में हमारा लीवर वीक हो जाता है जिसके कारण हम भोजन को पाचने में असमर्थ हो जाते हैं. ऐसे में खिचड़ी एक पौष्टिक भोजन होने के साथ जल्द ही पचने वाला भोजन है. खिचड़ी आसानी से पच जाती है. बुखार आने पर खिचड़ी खाएंगे तो आप फीवर में अच्छा महसूस करेंगे और जल्दी ठीक होंगे.

सूजी का उपमा
बुखार में कमजोरी हो जाती है और अक्सर मरीज को कब्ज की शिकायत रहती है. जिसके कारण मरीज को कैसा भी खाना अच्छा नहीं लगता है और कमजोरी महसूस होती है. ऐसी सिचुएशन होने पर आप डाइट में सूजी का उपमा ले सकते हैं, इससे आपकी कब्ज की परेशानी दूर हो जाएगी. आप खुद को अच्छा महसूस करने लगेंगे.

इन चीजों को खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न पीएं पानी, हो सकते हैं बड़े नुकसान
उबले हुए अंडे
अंडे में प्रोटीन की मात्रा बहुत होती है जो हमारी हेल्थ के लिए जरूरी है. अंडे हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं. अंडे में विटामिन बी 6 और बी12, जिंक और सेलेनियम मौजूद होते हैं, जो हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है. यदि आप फीवर में अंडे का भरपूर सेवन करें, तो आप बुखार में खुद को अच्छा महसूस करा सकते है. इसके साथ ही आपकी कमजोरी भी दूर होगी.  

अच्छी नींद चाहिए तो रात में सोने से पहले दूध में मिलाएं एक चम्मच घी, फिर देंखे 7 जबरदस्त फायदे
ज्यादा सूप प‍िएं
फीवर में हल्का खाना चाहिए जो कि जल्दी से पच जाए. खिचड़ी के साथ सूप भी बुखार के लिए बेहतर खाना माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्‍व शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. यदि आप बुखार में सूप को अपने डाइट चार्ट में शामिल कर ले, तो जल्‍द र‍िकवरी होगी और कमजोरी दूर हो जाएगी.

बेसन का शीरा 
बेसन के शीरे का इस्तेमाल बुखार में बहुत पहले से किया जा रहा है.बेसन का शीरा सर्दी, खांसी जुकाम और फीवर के लिए काफी हेल्दी खाना माना जाता हैं. बुखार में इसका सेवन करने से गले की खराश और बंद नाक की समस्या आसानी से दूर हो सकती है और आप खुद को अच्छा महसूस करेंगे.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info